CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर कार को टक्कर मरते हुए घर में जा घुसी, हादसे में 1 की मौत-2 घायल
October 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
नवापारा-अभनपुर। CG Accident : अभनपुर के ग्राम परसूलीडीह में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालाक भागने निकलने के चक्कर में सामने कड़ी कार में जोरदार टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसी। कार भी बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई। हादसे में 1 की मौत हुई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिल जानकारी के मुताबिक, गोबरा नवापारा के रहने वाले कमल नारायण राजपूत पाटन दुर्ग की तरफ बन रहे रोड में इंजीनियर का काम करता है। शनिवार को कमल राजपूत अपना काम खत्म कर बाइक से नवापारा घर लौट रहा था। वह परसुलीडीह के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक सीजी 04 एलएन 6233 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में बाइक चालक कमल राजपूत की मौत पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामलें की जांच जारी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
हादसे के घर के अन्य लोग उस समय घर के दूसरे हिस्से में मौजूद थे नहीं तो कोई भी अनहोनी घटना या बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीट दिया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में भर्ती कराया गया है। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। घटना कल देर शाम की बतायी जा रही है, पूरा मामला अभनपुर के ग्राम परसूलीडीह का बताया जा रहा है।
RELATED POSTS
View all