दुर्ग। CG Accident : छत्तीसगढ़ से सुबह दुखद खबर सामने आई है। नवरात्री के दौरान मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की वाहन हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में एक श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वही अन्य घायल हुए हैं। घटना के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। खास तौरपर नवरात्री के समय भक्तों का तांता लगे रहते है। दुर्ग-राजनांदगांव हाइवे पर डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो दुर्गटना का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।