CG Accident : खड़े ट्रक से टकराई बस, 3 यात्रियों की मौत, 12 लोगों की हालत गंभीर
December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
बालोद। CG Accident : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, इस हादसे में तीन की मौत हो गई है वही कई घायल है। बताया जा रहा है कि आज (शुक्रवार) सुबह बालोद जिले के मरकाटोला घाट पर खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है।
Read More : CG Accident : रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 4 झुलसे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
मौके पर पहुंची पुलिस
इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें, मृतक और घायल काफी देर तक बस में हो फंसे रहे। जिन्हें पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद बाहर निकाला गया और चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
RELATED POSTS
View all