Live Khabar 24x7

CG Accident : सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, सामने आई हादसे की वजह…

September 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

बलौदाबाजार। CG Accident : जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका का नाम सोनी कृष्णा यदु था। घटना सिमगा क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा निवासी सोनी कृष्णा यदु परिवार के चार लोगों के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रही सर्विस वैन से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल पांच लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में सोनी कृष्णा यदु की मौत हो गई। पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all