CG Accident : दो बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
May 15, 2024 | by Nitesh Sharma

एमसीबी। CG Accident : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई हैं। घटना मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की हैं।
मिली जानकारी के घटना आज सुबह की हैं। मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कलक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल अजीत केरकेट्टा का भालूडांड केवटी केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
RELATED POSTS
View all