Live Khabar 24x7

CG Accident : 1 बाइक पर चार लोग थे सवार, चक्के में फंसा दुप्पटा, हादसे में दो की मौत, परीक्षा देने आ रहे थे खैरागढ़

April 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG News

 

खैरागढ़। CG Accident : परीक्षा देने आ रही दो छात्राओं की बढ़ईटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक पर एक युवक सहित तीन युवतियां सवार होकर खैरागढ़ में परीक्षा देने आ रही थी. इस बीच ये दुर्घटना हो गई.

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जानकारी के मुताबिक एक युवती का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिससे एक युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती विक्टोरिया पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया. फिलहाल बाइक चालक कैलाश वर्मा और तीसरी युवती लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है.

RELATED POSTS

View all

view all