Live Khabar 24x7

CG Accident : मातम में बदली खुशियां, जन्मदिन के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

May 28, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

बलौदाबाजार : CG Accident : जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे से एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बलौदाबाजार बाई पास रोड में दशरमा चौक के पास यह हादसा हुआ।

जानकारी मुताबिक, बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है युवक कैप्सूल वाहन में जा टकराए। इलाज के दौरान 22 वर्षीय बाइक चालक नितिन साहू की मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। जन्मदिन के दिन के ही दिन हादसे में मौत हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all