CG Accident : डॉक्टर दंपति की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। CG Accident : जिले से भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मारी दी। हादसे में स्कूटी सवार डॉक्टर दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता (33 वर्ष) व उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे की जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से ठोकर मार दी।
Read More : CG Accident : सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, सामने आई हादसे की वजह…
घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया, जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची, घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।
RELATED POSTS
View all