Live Khabar 24x7

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल…

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेमेतरा। CG Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बेमेतरा के साजा थाना इलाके की बताई जा रही है। जहाँ ट्रैक्टर मजदूरों को काम पर जाने के लिये लेकर जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दर्जन भर लोगों की घायल होने खबर है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all