Live Khabar 24x7

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में मासूम बच्ची की मौत, 30 से जायदा घायल

June 30, 2024 | by Nitesh Sharma

CG ACCIDENT

 

बिलासपुर। CG ACCIDENT : बिलासपुर में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ओवर ब्रिज पर चीख पुकार मच गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। साथ ही 30 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में चीख-पुकार मची हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all