Live Khabar 24x7

CG Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी, गर्भवती महिला की मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG Accident : जिले में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां आज सुबह खेत पर काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक गर्भवती महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, 35 से 40 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदी निवासी एक किसान अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से मजदूरों को बुलाया था। आज सुबह करीब 50 मजदूर ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर निकले थे। सभी ट्रैक्टर में सवार थे।

ट्रैक्टर में मजदूरों की संख्या अधिक थी। बारिश के चलते सड़क किनारे गड्‌ढे और कीचड़ में वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया। इसके बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। उन्होंने प्राथमिक और बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, करीब दर्जन भर मजदूरों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all