CG Accident : मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार
July 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
बेमेतरा। CG Accident : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक बेलगाम ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा बेमेतरा के ग्राम खर्रा के पास की है। इस हादसे में एक महिला और बच्चे की मौके पर मौत हुई है। इसके आलावा दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही 108 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सभी एक ही परिवार के ग्राम भिभौरी के रहने वाले हैं।
RELATED POSTS
View all