Live Khabar 24x7

CG Accident : पिकअप वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत…

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News
CG News
CG News

रायगढ़। CG Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां देर रात भीषण हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गी लेकर जा रहे पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे मृतकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना का ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सी 04 पीएम 4833 गेरवानी की तरफ से रायगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान लाखा तिराहा के पास सामने से आ रही मुर्गी लोड पिकअप ट्रक के सामने आ गयी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतना भयंकर था कि पिकअप के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे दब जाने से पिकअप चालक मोहम्मद अंजर और उसके साथी सुरेश उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच मुर्गी लूटने की भी होड़ मच गयी। कुछ लोग मुर्गियां लेकर भी भाग गए हैं। उधर इस दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन में फंसे दोनों मृतकों के शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

 

RELATED POSTS

View all

view all