Live Khabar 24x7

CG Assembly Election 2023 : प्रदेश में पहले चरण के लिए चौथे दिन दाखिल किए गए 64 नामांकन पत्र, सबसे ज्यादा इस क्षेत्र से किए गए नामांकन

October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चौथे दिन कुल 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिसके बाद 60 अभियर्थियों ने 87 नामांकन पत्र भरें हैं। प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर , भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होने हैं।

डरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4, खैरागढ़, मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3, जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all