Live Khabar 24x7

CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव, जहां मतदान केंद्र के बाहर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं पड़ा एक भी वोट, जानें वजह…

November 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

कवर्धा। CG Assembly Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान किया गया। प्रदेश में प्रथम चरण के 20 सीटों में आज मतदान हुआ। कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की ​भारी भिड़ देखने को मिली। वहीं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा। यहां एक भी मतदाता वोट डालने मतदान केंद्र नहीं पहुंचे।

Read More : CG Assembly Election 2023 : दोपहर 1 बजे तक 44.55 प्रतिशत हुआ मतदान, इस सीट में सबसे अधिक…

दरअसल, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरेवापारा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि गांव में विकास नहीं होने के चलते ग्राम वासियों में नाराजगी है। वहीं अधिकारी मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मनाने गांव पहुंचे हैं। ग्राम भरेवापारा के मतदान केंद्र में अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। पोलिंग बूथ के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। पोलिंग एजेंट वोटरों का इंतजार करते रहे।

RELATED POSTS

View all

view all