CG Assembly Election 2023 : दो ऐसे विधानसभा क्षेत्र, जहां कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी नहीं डाल सकेंगे अपने वोट
November 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। ऐसे में कबीरधाम में दो विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपने वोट नहीं डाल सकेंगे। दरअसल यह स्तिथि राजनांदगांव और कवर्धा विधानसभा में है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी औरे पूर्व सीएम डाक्टर रमन सिंह का मतदान केंद्र क्रमांक 237 गर्ल्स स्कूल कवर्धा है। वे आज दोपहर 3:30 बजे अपने परिवार के मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। कवर्धा में नाम दर्ज होने के कारण वो यहीं वोट डालेंगे। पूर्व सीएम रमन सिंह कवर्धा के मूल निवासी हैं।
इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर भी अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र में मतदान नहीं कर पाएंगे। उनका मतदान केंद्र रायपुर में है। वे मूलत रायपुर के रहने वाले है।
- नौ बजे तक छत्तीसगढ़ में कुल 9. 93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कोंटा- 4. 21
बीजापुर- 4.5
दंतेवाड़ा- 10.1
चित्रकोट- 2.5
जगदलपुर- 6.41
बस्तर- 5.55
नारायणपुर- 11.00
कोंडागांव-14
केशकाल-12.8
कांकेर- 15.09
भानुप्रतापुर- 16.9
अंतागढ़ – 17
मोहला-मानपुर- 9.00
खुज्जी- 7.0
डोंगरगांव- 12.4
राजनांदगांव- 5.00
डोंगरगढ़- 9.0
खैरागढ़- 6.0
कवर्धा- 13.0
पंडरिया – 12.00
देखें किसके सामने कौन?
| सीट | कांग्रेस | भाजपा |
| पंडरिया | नीलकंठ चंद्रवंशी | भावना बोहरा |
| कवर्धा | मोहम्मद अकबर | विजय शर्मा |
| खैरागढ़ | यशोदा वर्मा | विक्रांत सिंह |
| डोंगरगढ़ (ST) | हर्षिता स्वामी बघेल | विनोद खांडेकर |
| राजनंदगांव | गिरीश देवांगन | डॉ रमन सिंह |
| डोंगरगांव | दलेश्वर साहू | भरत लाल वर्मा |
| खुजली | भोला राम साहू | गीता घासी साहू |
| मोहला मानपुर(ST) | इंद्र शाह मांडवी | संजीव साहा |
| अंतागढ़ (ST) | रूप सिंह पोते | विक्रम उसेंडी |
| भानुप्रतापुर (ST) | सावित्री मांडवी | गौतम उइके |
| कांकेर (ST) | शंकर ध्रुव | आशाराम नेताम |
| केशकाल (ST) | संत राम नेताम | नीलकंठ टेकाम |
| कोंडागांव(ST) | मोहन लाल मरकम | सुश्री लता उसेंडी |
| नारायणपुर (ST) | चंदन कश्यप | केदार कश्यप |
| बस्तर(ST) | लखेश्वर बघेल | मनीराम कश्यप |
| जगदलपुर | जितिन जायसवाल | किरण सिंह देव |
| चित्रकोट (ST) | दीपक बैज | विनायक गोयल |
| दंतेवाड़ा (ST) | के छविंद्र महेंद्र कर्मा | चेतराम अरामी |
| बीजापुर(ST) | विक्रम मांडवी | महेश गागड़ा |
| कोंटा (ST) | कवासी लखमा | सोयम मुका |
आज 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।
RELATED POSTS
View all