Live Khabar 24x7

CG Assembly Elections 2023 : रायपुर में आखिरी दिन 30 से ज्यादा प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस, सभी 7 सीटों पर लड़ेंगे इतने उम्मीदवार

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। दो चरणों में होने वाले चुनाव के दूसरे फेज के लिए नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन था। गुरुवार को रायपुर क्षेत्र से 30 से अधिक प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद समीकरण में बदलाव देखने को मिला है।

अब चुनाव मैदान में रायपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में 122 प्रत्याशी टक्कर में है। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर पश्चिम से 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर है। गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 34 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए है। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर दक्षिण विधानसभा से 14 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।

रायपुर की सभी 7 सीटों पर इतने प्रत्याशी में लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में नाम वापसी के बाद सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर दक्षिण से 22, रायपुर ग्रामीण में 18, धरवीसा से 18, रायपुर उत्तर से 14, अभनपुर से 13 और आरंग से सबसे कम 11 प्रत्याशी मैदान पर है.

इतनों ने लिया नाम वापस

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर दक्षिण विधानसभा से सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए है। वहीं रायपुर ग्रामीण से 7, रायपुर पश्चिम से 5, आरंग से 4, रायपुर उत्तर से 3, धरवीसा से 1 और अभनपुर विधानसभा से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all