CG Assembly Winter Session 2023 : आज से शीतकालीन सत्र शुरू, विधानसभा पहुंचे सीएम साय, सभी विधायक लेंगे शपथ
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Assembly Winter Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी 19 दिसंबर से शुरू हो गया हैं। यह सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा।
विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे। जहां मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

सभी विधायक लेंगे शपथ
19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सत्र के प्रथम दिवस में विधानसभा के सभी 90 नव निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री साय शपथ लेंगे। उनके पश्चात चरणदास महंत शपथ लेंगे और सबसे आखिरी में विधायक कवासी लखमा शपथ ग्रहण करेंगे। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम उन्हें शपथ दिलाएंगे।
Read More : CG Assembly Winter Session 2023 : 19 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट भी होगा पेश
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के रूप में केवल एक नामांकन पत्र होने कारण पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वहीं 20 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे।

नए सदस्यों की स्वागत के लिए सजी विधानसभा नए सदस्यों के स्वागत के लिए विधानसभा परिसर को फूल माला और रंगोली से सजाया गया है। विधानसभा चौक का नए तरीके से सौंदर्यीकरण किया गया है। विधानसभा परिसर को लोककला और लोक संस्कृति युक्त चित्रों से सजाया गया है। सत्र के प्रथम दिवस सभी नव निर्वाचित विधायकों का मुख्य गेट पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा।

RELATED POSTS
View all