Live Khabar 24x7

CG Astha Express Train : रामलला के दर्शन के लिए दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन आज रायपुर रेलवे स्टेशन से होगी रवाना, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी…

February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Astha Express Train : अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिये रवाना होगी। जिसमें महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लेंगे। सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all