Live Khabar 24x7

CG Big Accident : एंबुलेंस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोंडागांव। CG Big Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोंडगांव से एक भीषण हादसे की खबर है। मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मिनी एंबुलेंस को बोर करने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी।

बता दें कि यह पूरी घटना माकड़ी थाना क्षेत्र के हाड़िगाव व बड़गांव के बीच की है, जहां एक शव वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार डिमरपाल गाँव में डिलीवरी के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके शव को सोड़मा लाया जा रहा था, परंतु रास्ते में बड़गांव के पास बोर गाड़ी से टक्कर होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर उदित नारायण साहू -पिता चमन लाल साहू की हालत नाजुक है।

पुलिस के अनुसार एंबुलेंस माकड़ी की तरफ जा रही थी, इसी दौरान बोरिंग करने वाले ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all