Live Khabar 24x7

CG Big Accident : प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बस हादसे का शिकार, 3 BJP कार्यकर्ताओं की मौत, CM बघेल ने जताया शोक

July 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Big Accident : बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहाँ एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई कार्यकर्ता बस से राजधानी रायपुर आ रहे थे। जो आज तड़के बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। CM बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए सहायता राशि देने का भी ऐलान किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, ”प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबिकापुर से रायपुर ले जा रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दो लोगों की दु:खद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।”

RELATED POSTS

View all

view all