Live Khabar 24x7

CG Big Breaking : आवासीय विद्यालय में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला भृत्य का पति निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

July 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

सुकमा। CG Big Breaking : जिले के एराबोर आवासीय विद्यालय में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले का खुलासा हो गया हैं। आरोपी कोई और नहीं बल्की स्कूल की महिला कर्मचारी का पति ही निकला । फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान को भी गिरफ्तार किया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

आरोपी की पत्नी स्कूल की कर्मचारी है और इसी का फायदा उठाकर स्कूल में आरोपी आते जाते रहता था। बालिका से दुष्कर्म की शिकायत बीते मंगलवार 25 जुलाई को सुकमा पुलिस से हुई थी। आरोपी का नाम माड़वी हिड़मा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ थाना एर्राबोर में 456, 363, 376, 324, भादवि 4 , 5 (ड), 6 पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

RELATED POSTS

View all

view all