CG Big Breaking : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुआ धमाका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…
July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलौदाबाजार। CG Big Breaking : जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुंअर गायकवाड निवासी कुथारोड, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों मृतकों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे के बाद प्लांट में खलबली मच गई। मजूदर काम छोड़कर भागने लग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के अनुसार दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।
RELATED POSTS
View all