Live Khabar 24x7

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, भाजपा ने किया ऐलान

February 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर : CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह जिनके नाम से चक्रधर समारोह होता है उनके प्रपौत्र है ।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय नेतृत्व ने देश के सभी राज्य जहां राज्यसभा का चुनाव होना है वहां के लिए कैंडिडेट की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने को है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की इस एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश के अन्य प्रदेशों से भी राज्यसभा की सीटें खाली होंगीं, सभी को लेकर आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। जिन 15 राज्यों में चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। यहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग होगी। बता दें कि सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। वहीं सभी 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। परिणाम 27 फरवरी को आ जाएंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all