CG Big News : पुलिस हिरासत में युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप…

Spread the love

धमतरी। CG Big News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामला कुरुद थाना क्षेत्र का हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगया कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण उनकी जान गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद पुलिस ने छह सितंबर को 17 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपित शिवचरण चक्रधारी 50 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई थी। मृतक के पुत्र देवनाथ चक्रधारी ने बताया कि छह सितंबर की रात पुलिस ने सूचना दी की उनके पिता शिवचरण चक्रधारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जब स्वजन जिला अस्पताल धमतरी पहुंचे तब तक शिवचरण की मृत्यु हो चुकी थी।

परिजनों को पुलिस ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने थाने के अंदर मारपीट कर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण पुलिस थाना में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *