रायपुर। CG BJP : दूसरे चरण के मतदान के बाद छत्तसीगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान साव ने सुप्रीम कोर्ट के EVM के जरिये डाले गए वोट की VVPAT की पर्चियों से शत-प्रतिशत मिलान मामले पर फैसला का जिक्र किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय ने EVM पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है अब तक 40 बार ऐसे फैसले हो चुके हैं, EVM में किसी तरह की टेंपरिंग का प्रमाण नहीं मिला है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि विवि पैड के बारे में भी सर्वोच्च न्यायालय ने अपना जवाब दिया है, कांग्रेस और विपक्षीय दल अनावश्यक रूप से एक प्रोपेगेंडा खड़ा करने का प्रयास किया था। सर्वोच्च न्यायालय का आज का फैसला कांग्रेस पार्टी पर करारा तमाचा है। आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है , छत्तीसगढ़ में 3 लोकसभा क्षेत्र , देश के 88 लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। बस्तर में पहले चरण में जो उत्साह हमे देखने को मिला वही आज भी हमे देखने को मिला। बस्तर में जिस तरह से उत्साह दिखा पहले जहा मतदान नही हुआ है वहां मतदान हुआ। मतदाता घर से निकाल कर मतदान किया। नक्सलवाद के डर से बाहर निकल कर कांकेर लोकसभा में बेखोफ होकर मतदान किया है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा अब कांग्रेस के पास हार के लिए कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आज तक एंटी इंकमबेंसी जनता ने सुनी थी, प्रो. इंकमबेंसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धि है। आज के मतदान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में शून्य पर आऊट होने वाली है और देश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष बनने लायक भी नहीं बची है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मतदान के तीसरे और अंतिम चरण में कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाएंगे और दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चाँपा और कोरबा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद के दंश से लहूलुहान बस्तर संभाग के काँकेर संसदीय क्षेत्र के साथ ही राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र की जनता ने एक ओर जहाँ अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया है।
भूपेश बघेल पर भी किया हमला
आगे कहा कि राजनांदगाँव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर इस संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश है, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने मतदान के दूसरे चरण के बाद शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा सीटों में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पूरा छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। छत्तीसगढ़ की जनता एक ओर नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है, वहीं दूसरी तरफ वह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है। मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में “मोदी सरकार“ को लेकर फिर एक बार केन्द्र में सत्ता में लाने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है और हमें विश्वास है कि भाजपा इन तीनों सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होने जा रही है। केन्द्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जनता की सहूलियतों एवं उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। मोदी सरकार की योजनाओं का विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। यही कारण है कि हमारी माताओं बहनों ने मोदी जी को फिर एक बार सत्ता सौंपने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लिया है। श्री साव ने कहा कि प्रदेश एवं देश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण हुए अभूतपूर्व विकास को जनता ने ‘कमल छाप’ पर बटन दबाकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इसके साथ ही देश में भाजपा “अबकी बार 400 पार“ के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, और कांग्रेस नीत विपक्ष अपने बुने मकड़जाल में उलझकर रह गया है।
भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़कर मनाया गया जश्न
दूसरे चरण के मतदान के बाद सामने आ रहे मतदान प्रतिशत के आधार पर भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक विजय का दावा करते हुए उत्साहित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की और परस्पर बधाइयों का आदान-प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि इस बार भाजपा “400 पार“ का लक्ष्य अर्जित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनना तय है।