CG BJP Candidate : भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने रामानुजगंज से भरा नामांकन, सरगुजा की सभी 14 सीटों पर BJP की जीत का किया दावा
October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलरामपुर। CG BJP Candidate : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने आज सरगुजा संभाग अंतर्गत आने वाली रामानुजगंज विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गुरुवार को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने शुभ मुहूर्त देखकर अपने पहले सेट का नामांकन दाखिल किया है।
साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जिस तरह से बागी हो रहे हैं और जिस तरह का वातावरण बन रहा है उससे तो यही प्रतीत होता है कि, निश्चित ही भाजपा सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।
RELATED POSTS
View all