CG BJP Meeting : भाजपा की बैठक खत्म, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, CM साय रहे मौजूद, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
December 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG BJP Meeting : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कल रात पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सभी ने सुना। जिसके बाद एक घंटे तक चली।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में सरकार और संगठन दोनों स्तर पर बातचीत की गयी। 100 दिन के एजेंडे के अलावे मोदी की गारंटी पर भी बातचीत की गयी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के साथियों व संगठन के प्रमुख पदाधिकारी के साथ मन की बात 108वीं कड़ी देखी। इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा संगठन के गतिविधियों पर चर्चा की गयी है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी की पिछली बैठक में लिए निर्णय की समीक्षा की गयी है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की भी चर्चा हुई। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये हैं। संगठन की गतिविधियों में सब आगे बढ़े और लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीट जीतने की भी चर्चा की गई।
इधर, कांग्रेस की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने वाले दावे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए, कहा कि विधानसभा चुनाव में भी 75 पार का दावा कांग्रेस कर रही थी। पिछला लोकसभा चुनाव हमने कांग्रेस सरकार बनने के चार महीने बाद लड़ा था। 11 में से 9 सीटें हमने जीती थी और इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने वाली है।
RELATED POSTS
View all