Live Khabar 24x7

CG Blast : सुकमा में ग्रामीण के घर हुआ IED ब्लास्ट, चपेट में आई दो महिलाओं की हालत गंभीर

May 26, 2024 | by Nitesh Sharma

CG IED BLAST

 

CG Blast : सुकमा। प्रदेश के नक्सल प्रभवित क्षेत्र सुकमा में एक मकान में (IED) इम्प्रोवाइस्ड एक्प्लोसिव डिवाइस ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। नक्सलियों ने इसे घर में छिपाकर रखा था। इस हादसे में दो ग्रामीण महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला के पैर के चीथड़े उड़ गए। घटना सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक भीमापुरम गांव के एक महान में अचानक ब्लास्ट होने से पूरा गांव दहल गया। बताया जा रहा है कि जब ये ब्लास्ट हुआ उस वक्त घर पर दो महिलाएं मौजूद थीं। जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के बाद आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस इस ब्लास्ट की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के घर पर माओवादियों ने आईईडी छिपा रखा था।

RELATED POSTS

View all

view all