Live Khabar 24x7

CG Breaking : गांव में लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

June 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेमेतरा। CG Breaking : जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ आज दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक गांव में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 4 घर जलकर खाक हो गए। आगजनी की खबर पर पूरे गांव में भगदड़ मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।

घटना नावागढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक एक घर में पहले अचानक आग लगी, जो भयानक रूप लेते हुए अन्य खरों में भी फैल गयी। इधर आग लगने की वजह से आग से 4 घर जलकर खाक हो गये। वहीं, आग लगने से घर के अंदर रखा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गये।

Read More : CG Breaking : कोर्ट में सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आगू में काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नही है। इधर सूचना पर नवागढ़ SDM उमाशंकर बन्दे घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घटना को लेकर एसडीएम उमाशंकर बंदे ने बताया कि अभी घटना का कारण पता नहीं है। पैरावट में पहले आग लगी थी, जिसकी वजह से आग फैलने की आशंका है।

प्रशासन की टीम ने इस मामले में प्रकरण बनाया है, जो भी प्रभावित परिवारो को मदद दिलाने के लिए होगा, वो किया जायेगा। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और घटना को लेकर चर्चा कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all