CG Breaking : प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 जिलों के SP हुए इधर से उधर, इन्हें मिली रायपुर की कमान, देखें पूरी लिस्ट…
February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Breaking : राज्य सरकार ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है। अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे। वहीं वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है।
Read More : CG Breaking : मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, DKS के न्यूरोसर्जन ने दी ये जानकारी
जारी लिस्ट में आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया। इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया। आईपीएस डी. रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।
आपको बता दे देर रात प्रदेश भर के 45 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला हुआ है। ये सभी अधिकारियों को नई स्थान दी गई है।







RELATED POSTS
View all