Live Khabar 24x7

CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल ने जारी किया बेरोजगारी भत्ता राशि, 66 हजार 265 पात्र हितग्राहियों को मिला लाभ

April 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में पहली क़िस्त कर दी हैं। हितग्राहियों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 66 हजार 265 पात्र युवाओं को पहली किश्त के रूप में 17.50 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all