CG Breaking : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कांग्रेस ने जारी किया नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब
December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Breaking : कांग्रेस की हार के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बयान को लेकर पार्टी ने नोटिस जारी किया हैं। साथ ही 3 दिनों के भीतर जवाब भी मांगा हैं। प्रभारी महामंत्री (सगठन एवं प्रशा) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी नोटिस में कहा गया हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत आप (जयसिंह अग्रवाल) अपने विधानसभा क्षेत्र की हार पर प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रश्न चिन्ह लागते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाये जाने का मामला विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है।
Read More : CG BREAKING : BJP कार्यालय से राजभवन जाएंगे विष्णुदेव साय, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, ओपी चौधरी होंगे डिप्टी सीएम!
आपके द्वारा लगाये गये उक्त गंभीर आरोप से पार्टी की छवि धुमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले में स्पष्टीकरण चाहा है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपना लिखित स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।


RELATED POSTS
View all