Live Khabar 24x7

CG Breaking : कोर्ट में सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

May 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोंडागांव। CG Breaking : कोंडागांव के कुटुम्ब न्यायलय में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। घटना में मौके पर ही सिपाही की मौत हो गई। मामला आज सुबह का है। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

सिपाही का ऐसा कदम उठाने के पीछे का कारण क्या था। पुलिस पूरे केस की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all