CG Breaking : सर्व सहमति से डॉ. रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सीएम बघेल और चरणदास महंत ने भी दी प्रस्ताव को मंजूरी
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Breaking : विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसदीय परंपरा की शपथ ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा मे शपथ ली। उसके बाद डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा ने शपथ लिया। इन दोनों ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। विधायकों के शपथ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More : CG Breaking : सर्व सहमति से डॉ. रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सीएम बघेल और चरणदास महंत ने भी दी प्रस्ताव को मंजूरी
इससे पहले सदन में सभापति नियुक्त विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह, लखेश्वर बघेल और दलेश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। सदन में आज ज्यादातर सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। विधायकों में भैयालाल राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, भूलन सिंह मराबी, उदेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, शकुन्तला सिंह पोर्ते ने भी शपथ ली।
रायगढ विधायक ओपी चौधरी से छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, तो वहीं विद्यावती सिदार और प्रेमचंद पटेल संस्कृत में शपथ ग्रहण किया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ी में शपथ, रामकुमार टोप्पो, रायमुनि भगत, गोमती साय ने शपथ ली।
RELATED POSTS
View all