Live Khabar 24x7

CG Breaking : हितेश बघेल होंगे CM साय के OSD, मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बने सूरज साहू, आदेश जारी

January 10, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

 

रायपुर। CG Breaking : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हितेश बघेल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। 2015 बैच के राज्य प्रशासनिक अधिकारी हितेश बघेल अभी बस्तर में संयुक्त कलेक्टर हैं।

वहीं आकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निज सहायक नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर सूरज कुमार साहू को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाया गाय है। वहीं आकाश गुप्ता ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कांसाबेल में पदस्थ हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी सेवाओं को उनके मूल विभाग से लेते हुए मुख्यमंत्री के निजी स्थापना में नियुक्ति की है।

Image

Image

Image

RELATED POSTS

View all

view all