CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, देखें 4 अलग-अलग आदेश
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ में देर शाम बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं. लगातार कई आदेश जारी हुए हैं. राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

मुख्यमंत्री साय के निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है।



वही पी दयानंद सीएम सचिव बनाए गए हैं। सुब्रत साहू सीएम के अपर मुख्य सचिव से मुक्त हो गए हैं। अंकित आनंद सीएम सचिव पद से मुक्त हो गए हैं, सिद्धार्थ कोमल परदेशी सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। एस भारतीदासन सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। डीडी सिंह सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
इनके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय से 5 अधिकारी हटाए गए हैं। अरुण मरकाम, सूरज कश्यप, देवेन्द्र प्रधान हटाए गए हैं। उमेश पटेल, विशाल महाराणा OSD पद से हटाए गए हैं। पांचों अधिकारियों को GAD वापस भेजा गया है।

RELATED POSTS
View all