Live Khabar 24x7

CG Breaking : भरोसे की यात्रा में बड़ा हादसा, विधायक विक्रम मंडावी की बाइक हादसे का शिकार, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा रायपुर

October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Breaking : गांधी जयंती के मौके पर आज कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरू की गई। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आए। वहीं बीजापुर के कांग्रेसी विधायक विक्रम मंडावी की बाइक हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि इस सड़क दुर्घटना में उन्हें कई गंभीर चोटें आई है। साथ ही अन्य लोग भी घायल हुए है। विधायक को एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, भरोसे की यात्रा के दौरान दो मोटरसाइकल आपस में टकरा जाने से बीजापुर के कॉन्ग्रेस विधायक विक्रम मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई बाइक्स में से एक को मंडावी खुद चला रहे थे। हादसे में विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए।

बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all