CG Breaking : मुठभेड़ में नक्सली ढेर, बस्तर फाइटर्स आरक्षक रमेश कुरेठी शहीद, मौके से AK47 बरामद
March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। CG Breaking : जिले के हिदूर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक नक्सली भी ढेर हो गया है। मौके से माओवादी का शव और एक AK47 बरामद।
मिली जानकारी, जवान हिदूर के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। हिदुर के जंगलों में लगभग एक घण्टे से मुठभेड़ हुई। जवानों के सर्चिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई है। छोटे बेटियां थाना अंतर्गत का यह पूरा मामला है। फिलहाल आसपास के जंगल में बीएसएफ, डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है।
RELATED POSTS
View all