Live Khabar 24x7

CG Breaking : प्रमुख सचिव और व्यापम के चेयरमैन डॉ. आलोक शुक्ला ने दिया इस्तीफा, आने वाले दिनों में कुछ और इस्तीफे भी…

December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। शुक्ला के पास कई विभागों और बोर्डों की जिम्मेदारी थी। वे व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन थे। वहीं रोजगार मिशन के डायरेक्टर भी। उनके पास कौशल विकास के सचिव का भी प्रभार था। आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुक्ला की ही योजना थी।

मुख्य सचिव को भेजे अपने इस्तीफे के बाद आलोक शुक्ला ने पद छोड़ने की सूचना IAS व कलेक्टर्स ग्रुप में भी दी है। उन्होंने लिखा है.. प्रिय मित्रों, मैंने आज सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। आप सभी के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। मुझे आशा है कि मैं भविष्य में भी आप सभी के संपर्क में बना रहूँगा। किसी भी समय एयरपोर्ट रोड पर टेमरी स्थित मेरे घर में आपका स्वागत है। शुभकामनाएं।

1986 बैच के आईएएस शुक्ला को रिटायरमेंट के बाद भूपेश बघेल सरकार ने 2020 में तीन साल की सेवावृद्धि दी थी। इसी साल मई में तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें एक साल का एक्सटेंशन और दिया गया था। मगर इससे पहले सरकार चली गई। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा दे दिया था। उसके अगले दिन आलोक शुक्ला ने भी सेवा से त्यागपत्र दे दिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे कलेक्टरों के ग्रुप में शुक्ला ने अपने इस्तीफे की जानकारी लिखते हुए सबको आभार और राम-राम किया।

RELATED POSTS

View all

view all