CG Breaking : स्कूल के शौचालय की दीवार ढही, मलबे में दबकर छात्र की मौत, मचा हड़कंप
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma

कोंडागांव। CG Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से एक छात्र की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के जर्जर शौचालय की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार एकाएक भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मलबे में दबने से मौत हो गई।
Read More : CG BREAKING : वित्त विभाग के 2 अफसरों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…
स्कूल कैंपस में हुए इस हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। मामला कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पुराने और कमजोर स्कूल के ढांचों पर गिरने का खतरा बना हुआ है। कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
RELATED POSTS
View all