Live Khabar 24x7

CG Breaking : तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत, 8 घायल

April 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Transfer Breaking

 

धमतरी। CG Breaking : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां एनएच 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैं कि जीप में सवार होकर स्कूल से घर जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 बच्चे घायल हैं।

हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

Read More : CG Accident : 1 बाइक पर चार लोग थे सवार, चक्के में फंसा दुप्पटा, हादसे में दो की मौत, परीक्षा देने आ रहे थे खैरागढ़

मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद जीप में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने जीप को ठोकर मार दी। घटनास्थल पर पहुंची अर्जुनी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all