CG Bribe Case : घूसखोरों के खिलाफ ACB का एक्शन, ASI सहित 2 रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार
June 26, 2024 | by Nitesh Sharma
रामानुजनगर। CG Bribe Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रामानुजनगर में ACB ने घूसखोरों के खिलाफ एक्शन लिया है। जहां ASI सहित दो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। दरअसल रामानुजनगर थाना अंतर्गत सूरता के शिवमंगल सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर को इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि ग्राम सूरता में प्रार्थी के भाई को टंगिया से सिर पर मारने एवं गंभीर चोट आने की घटना पर थाना रामानुजनगर में अपराध कमांक 93/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था।
अपराध की विवेचना सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त अपराध में धारा 307 जोड़ने, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चालान करने के लिये जाँचकर्ता अधिकारी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा 30,000 रूपये की रिश्वत की मांग प्रार्थी से की जा रही थी। जिसके बाद शिकायत सत्यापन पर सही पाने जाना पाया गया। 26.06.2024 को आरोपी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर और उसके सहयोगी मोहमुद्दीन जिसके माध्यम से 10,000 रूपये रिश्वत की राशि ली गई। जिसके बाद दोनों को रंगे हांथों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
RELATED POSTS
View all