CG BUDGET BREAKING : रायपुर-बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ के राशि का ऐलान, 72 करोड़ रुपए सिंचाई और बांधों के लिए
February 9, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG BUDGET BREAKING : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आज छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2024-25 पेश कर रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार का यह पहला बजट है। इस बजट में GYAN पर फोकस किया जा रहा है। साय सरकार के इस बजट से यह मालूम होगा कि आने वाले समय में सरकार किन किन क्षेत्रों में कितना पैसा खर्च करेगी। बता दें की यह पहला छत्तीसगढ़ का पेपरलेस बजट है।
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ रुपए की राशि का ऐलान किया है।
सिंचाई और बांध
- सिंचाई और बांधों के लिए 72 करोड रुपये का प्रावधान। सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान। 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान। केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा। राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान। सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपये का प्रावधान।
14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना
- सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपये का प्रावधान। खेलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
RELATED POSTS
View all