CG Budget Session 2024 : भाजपा सरकार लोगों के लिए है समर्पित, बजट में हर वर्ग की भावना समाहित, वित्त मंत्री OP चौधरी ने जारी किया वीडियो
February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Budget Session 2024 : साय सरकार का पहला बजट 9 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट राज्य सरकार की जीडीपी दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तैयार किया जा रहा है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार बजट में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास से जोड़ने पर फोकस रहेगा। इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनुपूरक बजट पेश किया।
Read More : Budget Session 2024 : लोकसभा में PM मोदी ने कसा तंज, बोले- ‘अगले चुनाव तक दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष’, देखें Live…
इस सम्बन्ध में मंत्री चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से गांव से निकलकर लोकतंत्र के इस मंदिर और प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में मैंने अनुपूरक बजट पेश किया है। ये सरकार लोगों के लिए समर्पित सरकार है, हमारे बजट में हर वर्ग के उत्थान और समाज के कल्याण की भावना समाहित है।
यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से गांव से निकलकर लोकतंत्र के इस मंदिर और प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में मैंने अनुपूरक बजट पेश किया है।
ये सरकार लोगों के लिए समर्पित सरकार है, हमारे बजट में हर वर्ग के उत्थान और समाज के कल्याण की भावना समाहित है। pic.twitter.com/nEMTLx2EaO
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) February 6, 2024
RELATED POSTS
View all