CG Budget Session : कांग्रेस विधायक ने उठाया पुलिसकर्मियों के वेतन भत्ते का मुद्दा, मंत्री विजय शर्मा ने दिया ये जवाब…
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Budget Session : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 9 वें दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने पुलिसकर्मियों को देय वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधाओं का मामला उठाया। जिसका जवाब देते हुए मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आरक्षक से निरीक्षक 12 माह में 13 माह का वेतन दिया जाता है। कीट भत्ता 8 हजार सालाना दिया जाता है।
मंत्री शर्मा ने कहा, नक्सली क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को मूल वेतन का 20 % एवं 15% प्रति माह दिया जाता है। संवेदनशील, अति संवेदनशील सामान्य क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सामान्य क्षेत्र के आधार पर क्रमश 50% 35% 15% अतिरिक्त वेतन दिया जाता है। इसके पूर्णनिरीक्षण के लिए समिति गठित की गई है।
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि पुलिस कर्मियों को 18 रू सायकल भत्ता दिया जा रहा है। 100 रू पौष्टिक आहार, 60 रू वर्दी धुलाई भत्ता, 1500 गृह भत्ता दिया जा रहा है जो काफी कम है। इसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इन सबके लिए अंतर विभागीय पुनरीक्षण समिति का गठन किया गया है विचार किया जा रहा है।
विधायक ने वेतन और भत्ता बढ़ाए जाने और प्रमोशन की भी मांग की। जिसके जवाब में मंत्री विजय शर्मा ने स्वीकारा कि भत्ता कम है अंतर विभागीय समिति बना कर इसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
RELATED POSTS
View all