Big Breaking : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
June 14, 2024 | by Nitesh Sharma
जयपुर : Big Breaking : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला किया है। जहां महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया गया है। अबतक महिलाओं को शिक्षक भर्ती में 30 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी भी दे दी है। हालांकि राज्य सरकार को इस फैसले को लागू करने के लिए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करना होगा।
राजस्थान के शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड टीचर के 29,272 पोस्ट खाली हैं। इसकी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। जल्द ही अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचरों की भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर के खाली पोस्ट को भरा जाएगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इसके साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पार्टी के संकल्प-पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा कर दिया है। इस फैसले के लागू होने के बाद राज्य में महिलाओं को रोजगार के ज्यादा मौके मिलेंगे। वो आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बन सकेंगी।
RELATED POSTS
View all