CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले!
October 28, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Cabinet Meeting : दिवाली त्योहार से पहले सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक 28 अक्टूबर को महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित की गई है।
इसके पहले 16 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में विष्णुदेव साय कैबिनेट ने दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।
ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके।
RELATED POSTS
View all
