CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूक बजट को मिलेगी मंजूरी, इन मुद्दों पर ले सकते हैं बड़े फैसले
July 19, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी मिलने की भी उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में रेडी टू ईंट की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया जा रहा सकता है।
Read More : CG Cabinet Meeting : आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, विधानसभा के मानसूत्र सत्र को लेकर होगी चर्चा
मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। महापौर और अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयक का प्रारूप भी अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश और फसलों की स्थिति, साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।
RELATED POSTS
View all