CG Cabinet Meeting : 20 सितंबर होगी साय कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
September 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक होने वाली हैं। लंबे समय बाद कैबिनेट हो रही है, लिहाजा इस बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। ये बैठक 11.30 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की सूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी सचिवों को भेज दी है। विभागों से कैबिनेट की मंजूरी योग्य प्रस्ताव मांगे गये हैं।
बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। धान खरीदी की तारीख को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं राज्योत्सव के आयोजन पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग -अलग तरीके से मनाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। 5 दिनी राज्योत्सव कराने की चर्चा है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी।
त्यौहारी सीजन और धान खरीदी को देखते हुए नई तबादला नीति पर चर्चा की संभावना नहीं है। तबादले सीएम की अनुमति से होते रहेंगे।नया रायपुर में भव्य राज्योत्सव को कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं नक्सलियों की नयी पुनर्वास नीति पर भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।
RELATED POSTS
View all